पेशाब नहीं रुकने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:09

पेशाब न रुकना कौन सी बीमारी है, जानिए बार-बार पेशाब आने पर क्या उपाय करें?

Urinary incontinence: पेशाब का न रुकना या बार-बार पेशाब आना या यूरिन लीकेज के विभिन्न कारण हो सकते हैं, हालांकि इसे ठीक करने के उपाय भी हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान और अन्य स्थितियों में पेशाब न रुकना एक आम स्थिति है। पेशाब ना रुकने को यूरिन लीकेज भी कहते हैं। विशेषज्ञों की माने तो पेशाब ना रुकना कोई बीमारी नहीं बल्कि रोजमर्रा के कुछ आदतें और कुछ अंदरूनी मेडिकल कंडीशन जैसे- यूटीआई, कॉन्स्टिपेशन प्रेगनेंसी और रजोनिवृत्ति जैसे कुछ अन्य कारण हो सकते हैं। इस प्रकार की समस्या आमतौर पर अधिक उम्र की महिलाओं में देखने को मिलता है हालांकि बार-बार पेशाब आने की समस्या का उपचार प्राकृतिक तरीकों से भी किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख मैं बताएंगे कि पेशाब ना रुकना या यूरिन लीकेज को कैसे ठीक किया जा सकता है।

बार-बार पेशाब आने (यूरिन लीकेज) पर क्या उपाय करें -
बार-बार पेशाब आने (यूरिन लीकेज) क्या खाएं?
बार-बार पेशाब आने पेशाब ना रुकने या यूरिन लीकेज की समस्या है तो आप डाइट में चीजों को शामिल कर सकते हैं। जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, रोज सुबह खजूर का सेवन करने से यूरिन लीकेज में आराम मिलता है। अंकुरित और उबले हुए मूंग का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में एक चम्मच देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों से बार-बार पेशाब आने यूरीन लीकेज की समस्या में आराम मिलता है। इसके अलावा कुछ एक्सरसाइज हैं जिसको करने से आपका पेल्विक एरिया मजबूत होता है और इस प्रकार की समस्या का समाधान होता है।

यूरिन लीकेज के लिए एक्सरसाइज और योग
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज में शामिल है, जो बॉडी की स्‍ट्रेंथ और एंड्यूरेंस को बनाए रखने में मदद करती है। यह शरीर की अधिकांश मांसपेशियों मजबूत करने के लिए जानी जाती है।

कीगल एक्सरसाइज: यह पेल्विक मसल्‍स को मजबूत बनाने वाली एक्‍सरसाइज है। कई बार कमजोर मसल्स के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

योगासन: कुछ योगासन भी हैं जो यूरिन लीकेज को ठीक करने में मदद करते हैं, ताड़ासन और पश्चिमोत्तासन योगासन बार-बार पेशाब आने की समस्या कारगर है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info